फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: औरंगाबाद में हुए हादसे में आलमनगर के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी चंद्रपाल सिंह का बेटा सतेंद्र सिंह उर्फ मोनू गुर्जर (26) शुक्रवार सुबह अपने भाई को बुलंदशहर के रेलवे स्टेशन पर छोडने के लिए गया था। जहां से सतेंद्र बाइक से वापस आलमनगर लौट रहा था। सुबह करीब नौ बजे औरंगाबाद में बुलंदशहर-औरंगाबाद रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी। मोनू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, जो तुरंत ही औरंगाबाद के लिए रवाना हो गए।
10 महीने पहले हुई थी शादी
मृतक सतेंद्र सिंह की शादी जुलाई 2022 में जनपद अमरोहा के गांव बहरामपुर निवासी अलका के साथ हुई थी। पति की मौत की खबर सुनकर अलका सदमे की हालत में हैं। औरंगाबाद पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की गई है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कार चालक की तलाश की जा रही है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें