फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों की फसल को नुकसान

Fri, 21 Feb 2025 07:14 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं की अगैती फसल और सरसों को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से सरसों की फलियां टूट गईं, जबकि गेहूं की फसल जमीन पर लेट गई। दलहन को भी नुकसान है। वहीं, रात में अधिकांश बिजलीघरों की सप्लाई बाधित हो गई, तीन घंटे तक मशक्कत कर बिजलीघरों को चलाया गया।
विज्ञापन


जिले में बड़े पैमाने पर गेहूं की खेती होती है, इस बार सरसों का रकबा भी बढ़ा है। सरसों की फसल पर फलियां आ गई हैं, गेहूं पर भी बालियां बननी शुरू हो गई हैं। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 9 बजे गरज के साथ बरसात शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओलावृष्टि भी शुरू हो गई।

हालांकि ओलावृष्टि शहरी क्षेत्र में अधिक देखने को मिली, कुछ गांवों में भी इसका असर अधिक रहा। ओलावृष्टि के कारण गेहूं की अगैती फसल को काफी नुकसान बताया जा रहा है। खेतों में फसल लेट गई है, जिसके कारण उत्पादन पर असर पड़ेगा और दाने की गुणवत्ता भी खराब होगी।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को मौसम खुला रहा, जिसका फसलों को लाभ होगा। उधर, दलहन में मसूर की फसल को भी किसान बारिश से नुकसान बता रहे हैं। क्योंकि यह मसूर पर फूल बनना शुरू हो गया है, बरसात से फूल टूट गया। जिस कारण दाल की फली नहीं बनेंगी।



बारिश से जगह-जगह हुए फाल्ट

झमाझम बारिश और ओलावृष्टि के कारण रात में शहरी क्षेत्र के दिल्ली रोड, अरतपुरा बिजलीघरों से जुड़े इलाकों में फाल्ट हुए। साथ ही देहात के जसरूपनगर, धीरखेड़ा, कैली, मोदीनगर रोड, पटना मुरादपुर, लालपुर बिजलीघर की सप्लाई भी बाधित रही। रात में ही कर्मियों ने करीब तीन घंटे तक मशक्कत कर, बिजलीघरों को चालू कराया।



72 घंटे के अंदर दें फसल क्षति के नुकसान की सूचना

बरसात से फसलों को नुकसान की बीमित किसान 72 घंटे के अंदर सूचना दें। इसके लिए तहसीलवार हेल्प डेस्क बना दी गई हैं। हापुड़ तहसील क्षेत्र के किसान मोबाइल नंबर 8090980967, धौलाना तहसील क्षेत्र के किसान मोबाइल नंबर 7054735510, गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के किसान मोबाइल नंबर 9756482038 पर सूचना दे सकते हैं।



जिले में गेहूं, सरसों, दलहन की फसलों के रकबे की स्थिति

फसल रकबा

गेहूं 35977 हेक्टेयर

सरसों 2874 हेक्टेयर

जौ 477 हेक्टेयर

मसूर 370 हेक्टेयर

मटर 61 हेक्टेयर

मक्का 477 हेक्टेयर


कोट -

फसलों का बीमा कराने वाले किसान फसल क्षति के नुकसान की सूचना 72 घंटे के अंदर हेल्प डेस्क नंबरों पर सूचना दें। ओलावृष्टि और बरसात से हुए नुकसान का सर्वे किया जाएगा। - मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें