फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पेस्टिसाइड दुकानों पर कृषि विभाग की टीम के छापे, 17 नमूने लिए

विज्ञापन
बीज की दुकान पर चेकिंग करते कृषि अधिकारी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
हापुड़। जिले की दुकानों पर नकली खाद, बीज और कीटनाशक की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से शनिवार को कृषि विभाग की टीम ने पेस्टिसाइड की दो दुकानों पर छापे मारे। जांच के बाद टीम ने यहां से 17 नमूने लिए हैं। जिला कृषि अधिकारी डाॅ. गौरव प्रकाश ने बताया कि जिलाधिकारी कविता मीना के आदेश पर यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

निरीक्षण में कीटनाशी अधिनियम-1968 और कीटनाशी नियम-1971 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि केवल नमूना लिए जाने के आधार पर अंतिम कार्रवाई नहीं होगी बल्कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद, बीज और कीटनाशकों की गुणवत्ता को लेकर जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। नमूनों की रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें