फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग का काटा फोन कनेक्शन

Tue, 26 Apr 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कृषि विभाग में लगे बीएसएनएल के बेसिक फोन कनेक्शन बिल जमा होने के बावजूद भी काट दिए गए। शिकायत के बावजूद भी कनेक्शन चालू नहीं किए जा सके। किसानों की समस्या सुनने और उन्हें जागरूक कराने के लिए कृषि विभाग में बीएसएनएल के बेसिक फोन लगाए गए थे।
विज्ञापन


मार्च में उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में लगे बेसिक फोन का बिल जमा किया गया था। उस समय पर्याप्त बजट होने के कारण कृषि अफसरों ने एडवांस बिल जमा किया था।

लेकिन पांच दिन पूर्व अचानक दोनों बेसिक फोन का कनेक्शन काट दिया गया। ऐसे में किसान भी कृषि अफसरों से अपनी शिकायतें नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों की टेबिल पर लगे फोन शोपीस बने हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में कृषि विभाग के अफसरों ने बीएसएनएल अफसरों से शिकायत की थी। जिला कृषि अधिकारी धीरज सिंह का कहना है कि मार्च में 1200 रुपये का बिल आया था। तब पांच हजार रुपये एडवांस जमा किए गए थे।

लेकिन अचानक कनेक्शन काट दिया गया। बीएसएनएल के डीईटी कृपाल सिंह बिल जमा होने के बावजूद किसी ग्राहक का कनेक्शन नहीं काटा जा सकता है। वह जांचकर फोन चालू कराएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें