फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुखार के बाद शरीर दर्द और थकान कर रहा परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। कड़ाके की सर्दी के बाद अब तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही वायरल बुखार, जुकाम और शरीर में दर्द मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुखार उतरने के बाद भी मरीजों को लंबे समय तक शरीर में दर्द, थकान और कमजोरी की समस्या हो रही है। सामान्यत: शरीर को पूरी तरह स्वस्थ होने में 10 से 15 दिन का समय लग रहा है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव ने बताया कि कई बार बुखार उतर जाने के बाद भी शरीर के अंदर एलर्जी, सूजन और कमजोरी बनी रहती है। मांसपेशियों में दर्द, थकान और खांसी होती है। यह स्थिति सामान्य है धीरे-धीरे ठीक होती है। लेकिन कई मरीज इसे नजरअंदाज कर जल्दी सामान्य दिनचर्या अपनाने लगते हैं। ऐसे में शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और रिकवरी की प्रक्रिया धीमी हो जाती है।

कई मरीजों में दोबारा से बुखार बन रहा है, इन दिनों बुखार से पूरी तरह उबरने में 15 दिन तक का समय लग रहा है। बृहस्पतिवार को सीएचसी और जिला अस्पताल में बुखार, जुकाम, खांसी के 600 से ज्यादा मरीज आए। इनमें से कई मरीज ऐसे हैं जो बिना डॉक्टर की सलाह के बिना दर्द निवारक दवाएं ले रहे हैं।
विज्ञापन


कहा कि यह आदत खतरनाक हो सकती है। दर्द निवारक दवाएं लिवर और गुर्दे पर असर डालती हैं और डेंगू जैसे रोगों में प्लेटलेट्स की संख्या को और कम कर सकती हैं। गलत दवा का इस्तेमाल गंभीर जटिलताओं को जन्म दे सकता है। डॉ. वर्मा का कहना है कि बुखार के बाद शरीर को आराम देने की जरूरत होती है। मरीजों को पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, पौष्टिक भोजन करना चाहिए और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाना चाहिए। प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए पपीते के पत्तों का रस, मौसमी फल, नारियल पानी और हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं।

-

-नींद और आराम जरूरी-

सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने बताया कि रिकवरी के दौरान मरीजों को सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए और दिन में भी आराम करना चाहिए। भोजन हल्का और आसानी से पचने वाला होना चाहिए। पानी, नींबू पानी, नारियल पानी और सूप जैसे तरल पदार्थ अधिक लेना लाभकारी होता है। हल्का व्यायाम या टहलना तभी शुरू करना चाहिए जब कमजोरी कम हो जाए।
विज्ञापन




-इन बातों का रखें ध्यान-

*बुखार होने पर खुद दवाएं खरीदकर सेवन न करें।

*वायरल बुखार होने पर एंटीबॉयोटिक दवाओं से बचें।

*शरीर में पानी की कमी न होने दें।

*बुखार उतरने के बाद कठिन कार्य न करें, शरीर को आराम दें।

*संतुलित आहार लें, फास्ट फूड आदि का सेवन न करें।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें