फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: उधार के विवाद के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

विज्ञापन
मृतक जॉनी कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर में रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ठेकेदार और उसके साथियों की मारपीट व धमकी से आहत होकर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अशोक नगर स्थित डॉक्टर गंगा राघव वाली गली निवासी जॉनी कुमार धौलाना रोड स्थित सालासर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी ज्योति, तीन पुत्रियां और एक पुत्र हैं। मृतक के बड़े भाई रिंकू कुमार ने बताया कि जॉनी ने ठेकेदार से 20 हजार रुपये उधार लिए थे और मानदेय से कटवाने की बात कही थी।
आरोप है कि बुधवार सुबह ठेकेदार चार साथियों के साथ घर पहुंचा और रुपये वापस न करने पर मारपीट की। साथ ही रुपये वसूलने को लेकर धमकी भी दी गई। परिजनों के अनुसार विवाद के दौरान जॉनी की पत्नी ज्योति ने ठेकेदार और उसके साथियों से जल्द रुपये लौटाने की बात कही थी।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि घटना के बाद जॉनी मानसिक रूप से परेशान हो गए। बुधवार रात उन्होंने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि परिजन ठेकेदार पर आरोप लगा रहे हैं। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक जॉनी कुमार का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें