फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: आज हड़ताल पर रहेंगे हापुड़ के वकील

Tue, 29 Oct 2024 09:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद न्यायालय में पुलिस द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया है। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने बुधवार को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सचिव विकास कुमार त्यागी ने कहा कि गाजियाबाद जनपद न्यायालय में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं के बीच कोई विवाद हो गया था। जिसको दोनों पक्षों द्वारा निस्तारित किया जा सकता था। लेकिन न्यायिक अधिकारी ने पुलिस को कैंपस में बुलाया और अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराया। जिसका हापुड़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता निंदा करते हैं। जिसके विरोध में बुधवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के सभी अधिवक्ताओं का गाजियाबाद बार एसोसिएशन को पूर्ण रूप से समर्थन है। उन्होंने कहा कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा वह आंदोलन का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें