फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: धौलाना में अधिवक्ताओं ने दिया धरना

Thu, 28 Aug 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। रजिस्ट्री कार्यालय को खेड़ा गांव में स्थापित करने के प्रस्ताव के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बार एसोसिएशन व दीवानी फौजदारी राजस्व बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में धरने पर बैठे अधिवक्ताओं को ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसौदिया ने समर्थन दिया।
विज्ञापन


निशांत सिसौदिया ने कहा कि धौलाना में ग्राम समाज की पर्याप्त जमीन मौजूद है। जहां सब रजिस्ट्रार कार्यालय आसानी से स्थापित किया जा सकता है। अधिवक्ताओं के समर्थन में गांव प्रधान धौलाना अतीक अहमद, नंदपुर प्रधान अमित गोस्वामी, अरविंद शिशौदिया और किसान मजदूर संगठन भी आगे आए।इस बीच, एआईजी स्टाम्प सुनील सिंह ने धरनास्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि धौलाना में रजिस्ट्री कार्यालय के लिए भूमि का प्रस्ताव दो दिन में ग्राम पंचायत से लिया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जाएगी।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें