फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: वन स्टॉप सेंटर में गंदगी देख जताई नाराजगी

Thu, 29 Feb 2024 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने गढ़ रोड स्थित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया गया। जहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सेंटर पर कोई पीड़िता नहीं मिली। उन्होंने इस संबंध में सेंटर प्रबंधक से जानकारी की। सेंटर प्रबंधक सोनिया द्वारा बताया गया कि 28 फरवरी को एक पीड़िता उपस्थित थी, जिसको महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के आदेशानुसार सेंटर से भेजा जा चुका है। निरीक्षण के दौरान सेंटर पर एक सुरक्षाकर्मी मिली। उन्होंने सेंटर प्रबंधक को उचित सुरक्षा के लिए निर्देशित किया। सेंटर पर उचित सफाई न मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की प्राविधिक स्वंयसेवक सोनम उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें