फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: सेंटरों पर 28 फरवरी तक के स्लॉट बुक, नहीं बन रहे आधार कार्ड

Thu, 06 Feb 2025 10:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में आधार सेंटरों पर लंबी कतार लगी है। यहां तक कि 28 फरवरी तक के स्लॉट बुक हैं। इस कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों के आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने में आ रही है। इससे दाखिले व अपार आईडी बनने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर से लेकर सभी बैंकों और आधार सेंटरों पर लंबी लाइन है। स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी बन रही है। यहां तक कि दाखिले के लिए भी आधार कार्ड की जरूरत है। ऐसे में सेंटरों पर सबसे अधिक भीड़ इन्हीं की है। जो लोग सेंटरों पर सुबह पहुंच रहे हैं, उन्हें भी घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। इससे अभिभावक परेशान हैं।



बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान

बच्चों के साथ परिजन को भी सेंटर जाना पड़ रहा है। बिना बच्चे के आधार कार्ड नहीं बन सकता है। जिन बच्चों के आधार कार्ड पहले से ही बने हुए हैं, उन्हें अपडेट कराने के लिए भी बच्चे का साथ जाना जरूरी है। कई सेंटरों पर पानी व शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन




कई सेंटरों पर इंटरनेट की समस्या

कलेक्ट्रेट में खुले आधार सेंटर से लेकर अन्य जगहों पर इंटरनेट की समस्या है। इस कारण हर दिन लोग कुछ मुख्य सेंटरों पर पहुंच जाते हैं। इससे इन सेंटरों पर भी बोझ बढ़ गया है, जिसमें मुख्य डाकघर का सेंटर भी शामिल है।



यह कहते हैं अधिकारी

आधार सेंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। बच्चों के आधार कार्ड प्राथमिकता पर बनाने के निर्देश हैं। कहीं कोई समस्या है तो उस क्षेत्र में अलग काउंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


- संदीप कुमार, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें