हापुड़। एनसीआर में निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके और अधिक प्रदूषण फैलाने वाले पुराने वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस और अधिकृत आरवीएसएफ प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वाहनों की जांच की गई।
अभियान के दौरान बृहस्पतिवार को 18 वाहनों को अधिकृत स्क्रैप केंद्रों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि लोगों से 10 वर्ष से अधिक पुराने डीजल और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को अधिकृत स्क्रैपिंग सेंटर पर जमा कराकर सरकारी योजना का लाभ उठाने की अपील की गई।