फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: 11 महीने में पांच अधिकारियों पर कार्रवाई, 10 पर लटकी तलवार

Thu, 27 Jul 2023 10:01 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऊर्जा निगम में अब जीरो टोलरेंस की तैयारी है, 11 महीने में दो एक्सईएन, एक एसडीओ और दो अवर अभियंता निलंबित किए जा चुके हैं। वहीं, दस से अधिक की जांच चल रही है, जबकि छह को चार्जशीट जारी की गई हैं। बड़े घोटालों की जांच अंतिम चरण में है। फर्जीवाड़े में फंसे अधिकारी, कर्मचारी मेरठ, बुलंदशहर के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पिलखुवा डिवीजन के धौलाना क्षेत्र में तत्कालीन अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह ने लाइन शिफ्टिंग के फर्जीवाड़े को पकड़ा था। लेकिन इसके बाद से उनकी समस्याएं बढ़ती गई, पहले उन्हें मुख्य अभियंता कार्यालय से अटैच कर दिया। लेकिन अब हड़ताल के दौरान वेतन निकालने के मामले में उन्हें निलंबित किया गया है। चर्चा यह भी है कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री पर टिप्पणी करने के मामले में उन्हें सजा मिली है। इस कार्रवाई से फर्जीवाड़ा और गबन के मामले में संलिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। क्योंकि दो डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं के निलंबन से अब छोटे कर्मचारी खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं।


11 महीने के अंदर निलंबन की कार्रवाई-



* गढ़ डिवीजन के तत्कालीन अधिशासी अभियंता केपी पुरी और अवर अभियंता अजय कुमार को बिजलीघर बंद रखे जाने पर निलंबित किया।



* हापुड़ डिवीजन के एसडीओ यशेंद्र सिंह और अवर अभियंता को कनेक्शन देने में अनियमितता पर निलंबित किया।



* पिलखुवा डिवीजन के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह को निलंबित किया।



* गढ़ डिवीजन के अधिशासी अभियंता कृष्ण अवतार विश्वकर्मा पर कार्य में लापरवाही पर अटैचमेंट की कार्रवाई।



* सरकारी नोटिसों पर फर्जीवाड़े में गढ़ डिवीजन के कर्मचारी को अटैच किया।



इन अधिकारी, कर्मचारियों को जारी हुई हैं चार्जशीट-



बाबूगढ़ स्थित भारतीय रक्षा प्रणाली के एस्टीमेट में गड़बड़ी पर तत्कालीन अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, तत्कालीन एसडीओ सुनील कुमार, ड्राफ्टमैन जीत सिंह, अवर अभियंता ईश्वर कुमार और महकार सिंह।
विज्ञापन




इन घपलों में गिरेगी गाज-



* प्रपत्र-4 (सरकारी नोटिस) में करोड़ों के राजस्व की चोरी।



* धौलाना में लाइन शिफ्टिंग और निर्माणाधीन कंपनी को स्थाई कनेक्शन देना।



* ट्याला में बिना एस्टीमेट लाइन बनाना, अवैध कॉलोनियों में सीमेंट के खंभों पर हाईटेंशन लाइन खींचना।



* बाबूगढ़ स्थित भारतीय रक्षा प्रणाली के एस्टीमेट में 40 लाख का खेल।



दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई



ऊर्जा निगम की छवि को धूमिल करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई मामलों में चार्जशीट जारी की हुई हैं। उच्चाधिकारियों का आदेश मिलते ही उचित कार्रवाई होगी।यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें