हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा में दो पक्षों में किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों ने लाठी-डड़ों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। वहीं, दोनों तरफ से पथराव भी हुआ जिसमें नौ लोग घायल हो गए।
थाना देहात प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि गांव असौड़ा के नोबिल व साजिद पक्ष के लोगों में रास्ते में कुर्सी डालकर बैठने को लेकर कहासुनी हो गई थी। तब तो मामला शांत हो गया। लेकिन कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों लेकर आमने सामने आए गए। इतना ही नहीं दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान जान बचाने के लिए स्थानीय लोग घरों में कैद हो गए। घटना ही सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले मेंं दोनों पक्षों के असलम, फरजाना, साहिब, शादाब, नफीस, सगीर, फरजाना पत्नी शकील और असलम घायल हो गए। लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मामले की रिपोर्ट लिखाने के लिए थाने में तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस ने उपनिरीक्षक गोधन लाल की तहरीर पर दोनों पक्षों के नोबिल, असलम, फरजाना, शाहिब, शादाब, नफीस, साजिद, राशिद, सादिम, साबिर, अल्लाबक्श, शाहनवाज, सौहेल और फरमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।