फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज न देने पर विवाहिता को यातनाएं देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज न देने पर यातनाएं देने का आरोप लगाया है। आरोपी महिला के साथ अभद्रता भी करते थे।
विज्ञापन

दर्ज रिपोर्ट में पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 27 फरवरी 2024 को दिल्ली वजीराबाद निवासी अकरम से हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद उसे बेटी हुई। बेटी होने पर पति और ससुराल वाले उसे लगातार मारपीट और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
दो अगस्त 2025 को अकरम और उसके परिजनों ने उसे गर्म चिमटे से जगह-जगह दागा, बिजली का करंट लगाया गया और जान से मारने की नीयत से बेल्ट से गला दबाया। उसे कमरे में बंद कर मोबाइल भी छीन लिया। पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि चार अगस्त की शाम दामाद अकरम ने उनकी बेटी को घर के बाहर छोड़ते हुए तीन बार तलाक कहा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। मामले में सास नूरजहां, ननद रिहाना और जेठ अफजाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें