फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: हाईवे पर युवक से लूट का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
बाबूगढ़ पुलिस ने पकड़ा आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ पुलिस की 28 अगस्त को हाईवे पर युवक से लूट करने वाले कार सवार दो बदमाशों से गांव अल्लीपुर अंडरपास के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश शौकीन निवासी गांव आजमपुर देहपा थाना पिलखुवा जिला हापुड़ पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश शाहरूख निवासी गांव आजमपुर देहपा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, कपड़े व अवैध असलाह बरामद किया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे गांव अल्लीपुर अंडरपास के पास गश्त कर रहे थे। इसी बीच अपनी ओर आती हुई कार को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख कार सवार दो व्यक्ति कार मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे। उनकी कार पास में ही एक ट्यूबवेल से टकरा गई और दोनों व्यक्ति पुलिस टीम पर फायरिंग कर यहां से भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति पैर में गोली लगने से वहीं गिर गया। जबकि दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान शौकीन निवासी गांव आजमपुर देहपा व फरार व्यक्ति की पहचान शाहरूख निवासी गांव आजमपुर देहपा के रूप में हुई है। सीओ ने बताया कि दोनों आरोपियों ने 28 अगस्त की दोपहर करीब चार बजे सचिन कुमार निवासी गांव रायपुर मलूक जिला बिजनौर से अपनी कार में सात हजार रुपये की नकदी, मोबाइल व कपड़ों से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद आरोपी धक्का देकर सचिन को बिस्मिल्लाह ढाबे के पास फेंककर फरार हो गए थे। सचिन गजरौला तक जाने की बात कहकर आरोपियों की कार में डासना से सवार हुए थे।
विज्ञापन




सचिन गाजियाबाद में कारपेंटर का कार्य करते हैं और अपने घर लौट रहे थे। फरार बदमाश शाहरूख को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस आसपास के जिलों से फरार बदमाश के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें