फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर निकाह करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। सात माह की गर्भवती होने पर युवती निकाह करने की जिद पर अड़ गई। इस पर युवक व उसके परिजनों ने युवती की जमकर पिटाई की। पीड़ित युवती ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
गांव निवासी युवती ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने निकाह का झांसा देकर उन्हें प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद युवक उनके साथ जबरन दुष्कर्म करने लगा, जिससे वह सात माह की गर्भवती हो गईं। अब युवक व उसके परिजनों ने निकाह करने से मना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अक्तूबर को इस संबंध में उन्होंने थाने में शिकायत की थी। जिसके बाद युवक व उसके परिजन घबरा गए और निकाह करने का झूठा नाटक कर उन्हें गांव निवासी एक व्यक्ति के घर ले गए। आरोप है कि युवक के परिजनों ने अपने घर पर न रहने व युवक के साथ यहीं रहने की बात उन्हें कही थी। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि सीओ पिलखुवा को मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें