फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बच्ची से छेड़छाड़ के आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के एक मोहल्ले में 12 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीडि़ता की मां ने बताया था कि शनिवार रात को उनकी 12 वर्षीय बेटी घर के बाहर गली में खेल रही थी। पीडि़ता का आरोप है कि इसी दौरान कलवा और अभिषेक ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद दोनों आरोपी किशोरी को छोडकऱ भाग गए थे। दोनों को एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।
उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेजने के आदेश दिए। घटना के बाद पीडि़त परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सीओ राहुल यादव ने बताया कि पहले दोनों आरोपियों को शांतिभंग में निरुद्ध किया गया था। बाद में एसडीएम न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें