फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पांच दिन तक कमरे में बंदकर पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित मोहल्ला केशवनगर फूटी लाइन निवासी मनीषा ने ससुराल पक्ष पर दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये की मांग पूरी न करने पर पांच दिनों तक कमरे में बंद कर उन्हें बेरहमी से पीटकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मनीषा ने बताया कि वर्ष 2018 में उनकी दूसरी शादी कृष्ण निवासी मोहल्ला शिव विहार पंडावनगर दिल्ली के साथ बिना दान दहेज व चार गवाहों के समक्ष हुई थी। आरोप है कि शादी के एक वर्ष बाद ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बाइक व 50 हजार रुपये नकद की अतिरिक्त मांग उनसे करने लगे। मांग पूरी न करने पर आरोपी उनके साथ मारपीट भी करते रहे। वर्ष 2022 में दहेज की मांग कर पति कृष्ण, ससुर राजेंद्र, सास तारावती, देवर सनी, सैंकी, ननद पूजा, कविता, सुशीला व पूनम ने पांच दिनों तक कमरे में बंद कर उनके बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। मायके वालों ने उनकी ससुराल पहुंचकर आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। इस पर आरोपियों ने अभद्रता कर उनके परिजनों को भी घर से भगा दिया।

सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें