सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का कहना है कि सुबह के समय वह अपने घर में मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले परिवार के युवक और महिलाएं लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही गाली-गलौज और अभद्रता करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर उन्हें और उनके परिजनों को घायल कर दिया। हमलावरों में शामिल युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ कर अभद्रता की।
पीड़िता का कहना है कि करीब चार माह पहले आरोपियों ने उनकी भांजी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था। उस संबंध में भी थाने में तहरीर दी गई, लेकिन आज तक भी कार्रवाई नहीं हो सकी। जिस कारण आरोपियों के हौंसले बुलंद है। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।