फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लोहे की रॉड से हमला कर घायल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव नयाबांस निवासी धर्मेंद्र यादव ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से अपने गांव से पड़ोसी गांव बंगौली जा रहे थे। रास्ते में स्थित गांव हाजीपुर में पांच लोगों ने जबरन उनकी बाइक रूकवा ली। आरोपियों ने अकारण ही अभद्रता और गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड व अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें