फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मां की अस्थियां विसर्जन करने पहुंचा कुख्यात गगन पंडित

Wed, 21 Feb 2024 10:13 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। हत्या समेत कई संगीन धाराओं में दिल्ली की जेल में बंद कुख्यात बदमाश गगन पंडित बुधवार की सुबह पुलिस के साथ तीर्थ नगरी ब्रजघाट पहुंचा। जहां पर उसने सख्त पहरे में अपनी दिवंगत मां की अस्थियों को गंगा में विसर्जन किया।
विज्ञापन


दिल्ली के पंजाबी बाग निवासी गगन पंडित बुधवार की सुबह दिल्ली की जेल की बस में सवार होकर हथकड़ी लगे हुए ब्रजघाट स्थित सरकारी गेस्ट हाउस पहुंचा। उसके पहुंचने से पूर्व ही ब्रजघाट, गढ़ कोतवाली की भारी पुलिस मौजूद थी। वहीं गगन पंडित के पिता देवेंद्र भार्गव, पत्नी आंचल, बहन माही, चाचा कपेंद्र सिंह अपने साथ गगन की दिवंगत मां की अस्थियां लेकर खड़े हुए थे। कड़े पहरे में गगन को गंगा किनारे ले जाया गया। जहां नाव में पुलिस की मौजूदगी में ही गगन गंगा की बीच जलाधारा में पहुंचा और नम आंखों से अपनी मां की अस्थियां विसर्जित कीं। गगन के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी की दो दिन पूर्व मौत गई थी। उनका बेटा फाइनेंस कंपनी चलता था, लेकिन जल्द अमीर बनने और राजनीति में अपनी धाक जमाने के लिए वह अपराध की दुनिया में आ गया। अस्थि विसर्जन करने के बाद गगन को कड़ी सुरक्षा के बाद वापस दिल्ली ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें