फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एसी का आउटडोर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने पिछले दिनों गांव उपैड़ा स्थित एक मकान पर लगे एसी का आउटडोर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना पुलिस ने विशाल निवासी गांव सरावा जिला बुलंदशहर को गांव उपैड़ा से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने कुछ दिनों पहले गांव उपैड़ा निवासी सुधीर त्यागी के मकान पर लगा एसी का आउटडोर चोरी कर लिया था।

सीओ ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस टीम आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें