फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बाइक चलाने वाला गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2024 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम पुलिस नगर में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी से बाइक के दस्तावेज मांगे, तो उसने मोबाइल में आरसी की फोटोस्टेट दिखा दी। शक होने पर पुलिस ने बाइक के नंबर की जांच की तो कुछ संदिग्ध मामला लगा। उसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक समेत आरोपी सलमान खां निवासी आसरा कॉलोनी को कोतवाली ले जाया गया। वहां जांच के दौरान मालूम हुआ कि बाइक के इंजन और चेसिस नंबरों को मिटाने का प्रयास किया गया है। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मालूम हुआ कि जिस नंबर प्लेट को बाइक पर लगाया गया है, उस नंबर की बाइक बुलंदशहर जिले में चल रही है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी सलमान के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें