फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अस्थि विसर्जित करने जा रहे दो भाइयों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Mon, 22 Jan 2024 11:33 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे बाइक सवार दो सगे भाइयों को वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि जिला गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित मोदी स्टील निवासी दो सगे भाई कृष्ण सैनी और आशीष सैनी सोमवार की दोपहर अपनी मां की अस्थियां विसर्जित करने ब्रजघाट जा रहे थे। जैसे ही दोनों एनएच-9 स्थित बछलौता फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों गंभीर घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान कृष्ण सैनी की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें