संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में चारा काटने की मशीन के पट्टे में फंसकर एक किसान की मौत हो गई। किसान की मौत होने से उसके परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को दफन कर दिया है।
पलवाड़ा निवासी मोनिष पुत्र रफीक (52) रविवार की शाम को अपने घर पर लगी मशीन पर पशुओं के लिए चारा काट रहा था। चारा काटते समय अचानक मशीन का पट्टा टूट गया। जिसकी चपेट में आकर मोनिष उसमें फंस गया। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चीखने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्होंने मशीन को बंद कर उसे वहां से निकाला। जिसके बाद तुरंत ही परिजन उसे स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई ही मृतक को सुपुर्द खाक कर दिया है।