फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से गायब रहे अफसर, कटा वेतन

Tue, 20 Sep 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
नदारद रहे अफसरों के काटे वेतन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने सोमवार को जिले में हुए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक से नदारद रहे चार अधिकारियों के एक एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व मुख्य विकास अधिकारी कुणाल सिल्कू ने कैंप कार्यालय के सभा कक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से समाजवादी पौष्टिक आहार योजना के बारे में जानकारी ली।

परियोजना निदेशक ने बताया कि जनेश्वर मिश्र योजना के अंतर्गत असौड़ा व बड़ौदा स्याने में कार्य प्रगति पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि ने जानकारी दी की बच्चों को कन्या विद्या धन वितरण किया जा चुका है, जिसमें 15 बच्चों का कन्या विद्या धन वितरण करना शेष है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने पोलियो ग्रस्त बच्चों को चिन्हित कर सर्जरी कराने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्ड से आधार कार्ड के लिंक की जानकारी मांगी। सिंभावली विकास खंड में मनरेगा योजना में सुस्ती पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर से स्पष्टीकरण मांगा।

इसके अलावा जिलाधिकारी करकरेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा भी की। उन्होंने मात्र 32 प्रतिशत राजस्व वसूली होने पर नाराजगी व्यक्त की। स्टांप वसूली में गढ़मुक्तेश्वर में सबसे कम राजस्व वसूली होने पर नाराजगी जताई।

जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित चार अधिकारियों का  एक दिन का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए हैं। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, समाज कल्याण अधिकारी के. प्रसाद  व एक्सन सिंचाई आरके सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें