फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जानलेवा हमले का फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पिलखुवा पुलिस की गिरफ्त में हमले का आरोपी।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फगौता गांव में शादी समारोह के दौरान युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को अनवरपुर कट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि 22 नवंबर 2025 को शाहपुर फगौता में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान विक्रम सिंह पर जानलेवा हमला हुआ था। आरोप है कि गौरव, गोविंद, चिन्टू और उनके अन्य साथियों ने विक्रम को बुलाकर लोहे की रॉड, चाकू और शराब की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल को पहले जीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। घटना के संबंध में विक्रम की पत्नी प्रियंका की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

जिसमें शाहपुर फगौता निवासी चिन्टू घटना के बाद से फरार चल रहा था। अभियान के दौरान पुलिस ने उसे अनवरपुर कट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें