फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्मार्ट मीटरों के विरोध आप का प्रदर्शन, नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। स्मार्ट मीटर के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हापुड़ नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इन मीटरों से निजात दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आप के जिला प्रभारी डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि उपभोक्ताओं के परिसर पर बिना उनकी अनुमति लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इनका प्रदेशभर में कड़ा विरोध हो रहा है लेकिन सरकार जबरन उपभोक्ताओं पर इन्हें थोपने में लगी है। आप पार्टी मांग करती है कि ऐसे मीटर तत्काल हटाकर, पोस्ट पेड मीटर लगाए जाएं।

प्रदेश प्रवक्ता सीएम चौहान ने कहा कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जनता पर बिल का अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। स्मार्ट मीटर, स्मार्ट चीटर का काम करता है आप कार्यकर्ता उपभोक्ताओ का शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिलाध्यक्ष अनवार मलिक ने कहा कि बिजली बिलों को लेकर प्रदेश की जनता पहले ही परेशान थी अब स्मार्ट के नाम पर जनता आतंकित है, बिना उसकी जानकारी 10 रुपये के लिये भी,उसकी सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन


जिला पृवक्ता एडवोकेट ऋषिपाल सैनी ने कहा कि प्रदेश की जनता देश में सबसे महंगी बिजली उपयोग करने को विवश है,ऊपर से उसको प्रीपेड स्मार्ट मीटर द्वारा छला जा रहा है, अब उसके सब्र का बांध टूट रहा है। सरकार को चाहिए कि वह हकीकत को नजरंदाज न करे।

प्रदर्शन करने वालों में मनोज गुप्ता, जोगेंद्र दास, टीकाराम उपाध्याय, हरिओम शर्मा, आकिल चौधरी, सुरेश सैनी, रोहताश, शकील अहमद, विनोद सैनी, मनोज तोमर, शहजाद अब्बासी, बुद्धप्रकाश, आजाद, नीरज शर्मा, रविंद्र पूनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें