फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुआ के घर से लौट रही युवती की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत छिजारसी टोल प्लाजा से पहले रामा अस्पताल के सामने मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुटने से कुछ देर यातायात थम गया। पुलिस को व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अनवरपुर गांव निवासी आरती (22) सोमवार दोपहर गाजियाबाद के घूकना में अपनी बुआ के घर गई थी। मंगलवार को वहां से स्कूटी से गांव लौटते समय रामा अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के दौरान वहां से गुजर रहे थाना हापुड़ नगर, मोहल्ला शिवगढ़ी निवासी आशीष कुमार ने आरती को रामा अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

भाई रोहित ने बताया कि आरती सरस्वती अस्पताल की मेस में खाना बनाने का काम करती थी। चार भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी।
पिता मूलचंद गाजियाबाद मोहन नगर की एक ट्रैक्टर कंपनी में काम करते हैं। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें