फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दोस्त से मिलने आए युवक की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिनेश नगर में रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में की जांच की।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मूलरूप से मोदीनगर के गांव फफराना निवासी आयुष (28) दिनेश नगर के एक फ्लैट में शनिवार को अपने दोस्त से मिलने आया था। शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगाद। जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें