फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा युवक, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के धनौरा कट के पास अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली युवक के ऊपर गिर गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में थाने में तहरीर दी गई। जिला मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अटौला के सुरजीत सिंह ने बताया कि 20 मार्च को वह अपने बेटे निशांत के साथ आलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे। सुबह करीब पौने नौ बजे जब वह हापुड़ देहात क्षेत्र में धनोरा कट के पास पहुंचे, तभी अचानक ट्रॉली के पहिए में पंक्चर हो गया। इसके बाद निशांत ट्रॉली में जैक लगाकर पंक्चर लगाने लगा।
विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक ऑटो चालक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रॉली असंतुलित होकर निशांत के ऊपर गिर गई। हादसे में निशांत गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आसपास के लोगों की मदद से घायल निशांत को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि मामले में सुरजीत सिंह की तहरीर पर ऑटो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें