फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: दोस्तों के सहयोग से युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, पिता की तहरीर पांच नामजद के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

Sat, 08 Mar 2025 09:32 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने एक वर्ष पहले उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस कृत्य में गांव के ही उसके चार दोस्तों ने आरोपी का सहयोग भी किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने अपने चार दोस्तों के सहयोग से गांव की युवती के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं पुलिस कार्रवाई करने पर आरोपियों ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने एक वर्ष पहले उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया था। इस कृत्य में गांव के ही उसके चार दोस्तों ने आरोपी का सहयोग भी किया था। इतना ही नहीं आरोपी के चार दोस्तों ने पुलिस कार्रवाई करने पर उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों की धमकी से डर उनकी पुत्री ने उन्हें घटना के बारे में कुछ भी नहीं बताया था।

इसके बाद अब आरोपी युवक ने उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। इस पर आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत की। शिकायत वापस न लेने पर आरोपी उन्हें व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर पांच नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें