फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पाकिस्तान बॉर्डर पार करने की जिद पर अड़ी सिंभावली की महिला राजस्थान में पकड़ी, परिजनों को बुलाकर सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थाना क्षेत्र के गांव हरौड़ा निवासी महिला तबस्सुम को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पकड़ लिया। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पुलिस की सूचना पर परिजन महिला को राजस्थान से लेकर घर पहुंच गए। शनिवार दोपहर नोएडा एटीएस व अन्य खुफिया एजेंसियों की टीम सिंभावली थाने पहुंची और महिला से करीब दो घंटे पूछताछ की। फिलहाल पूछताछ के बाद टीम वापस लौट गई। मामले में स्थानीय स्तर पर भी एलआईयू की टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन




परिजनों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान जाने की रट लगाए हुए थी। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह घर से बिना किसी को कुछ बताए निकल गई। स्थानीय स्तर पर परिजनों ने महिला को काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रही तबस्सुम को पकड़कर पूछताछ की, तो उसने वहां भी पाकिस्तान जाने की बात कही। काफी पूछताछ के बाद पुलिस ने महिला के बताए अनुसार उसके पिता से दिल्ली में संपर्क किया। दिल्ली से पहुंचे पिता को पुलिस ने महिला को हवाले कर दिया, जो उसे लेकर दिल्ली आ गए। साथ ही पूरे मामले की जानकारी खुफिया विभाग को भी दी गई। परिजनों ने बताया कि महिला के पति बृहस्पतिवार को दिल्ली से घर लेकर आ गए थे।



इसके बाद शनिवार को सिंभावली थाने में नोएडा एटीएस व अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंची और महिला को पूछताछ के लिए बुलाया गया। अधिकारियों ने महिला से उसके घर से निकलने, राजस्थान पहुंचने और पाकिस्तान जाने की बात कहने को लेकर जानकारी ली। करीब दो घंटे की पूछताछ के बाद महिला को वापस गांव भेज दिया गया।
विज्ञापन




पिछले 17 साल से गांव में ही रह रही है महिला



महिला की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी और उसके पांच बच्चे हैं। उसका मायका दिल्ली बताया गया है। पति स्क्रैप का कारोबार करता है। परिजनों का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इसी वजह से वह अचानक घर से निकल गई थी।




संदिग्ध गतिविधियों के शक में पकड़ी गई महिला



पाकिस्तान जाने की बात कहकर घर से निकलने के बाद महिला को राजस्थान के बीकानेर में पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लेते हुए महिला से पूछताछ की। हालांकि, अभी तक किसी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि हरोड़ा की एक महिला से पूछताछ के लिए एटीएस और दूसरी एजेंसियों की टीम सिंभावली थाने पहुंची थी, यहां पूछताछ के बाद टीमें वापस लौट गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें