फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: मेरठ रोड फ्लाईओवर के नीचे लगेगी रविवार की साप्ताहिक पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर में साप्ताहिक पैठ के संचालन की पुरानी समस्या अब खत्म हो गई है। शनिवार को हुई पथ विक्रेता समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब रविवार को लगने वाली पैठ मेरठ रोड स्थित फ्लाईओवर के नीचे लगेगी।
विज्ञापन

यह पैठ दशकों तक गोल बाजार और कोठी गेट क्षेत्र में लगती थी। यातायात समस्या के कारण इसे फ्रीगंज रोड पर स्थानांतरित किया गया। वहां भी आवागमन प्रभावित होने पर इसे रामलीला मैदान में लगवाया गया। हालांकि, कुछ माह पहले रामलीला मैदान वाली पैठ बंद कर दी गई थी। इससे सैकड़ों छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया था। कम कीमत पर सामान खरीदने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही थी।
उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक शनिवार को हुई। इसमें नगर पालिका, पुलिस विभाग के अधिकारी और व्यापारी प्रतिनिधि शामिल हुए। दुकानदारों की समस्याओं और यातायात व्यवस्था पर चर्चा के बाद सहमति बनी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि रविवार से पैठ निर्धारित स्थल पर ही लगेगी। अन्य स्थानों पर लगने वाली पैठ वैध नहीं मानी जाएगी। बैठक में संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनीष मक्खन, सोनू बंसल और सभासद मोनू बजरंग आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें