फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पशु अवशेषों से भरा एक ट्रक पकड़ा, पुलिस ने दो संदिग्ध हिरासत में लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के हाईवे 334 पर गांव धनौरा कट के पास हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में पशु अवशेष भरे हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर अवशेषों से नमूने जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने ट्रक को बदबू आने के कारण रोका था। उन्होंने ट्रक में गोवंशों के अवशेष होने की संभावना जताई थी। इसके बाद ट्रक रोककर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सक को बुलाकर अवशेषों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें