फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur: दस वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, बालक की मौके पर हुई मौत, परिजनों में पसरा मातम

Thu, 05 Feb 2026 11:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तावन चौहारा स्थित गांव सिकंदरपुर काकौड़ी के रास्ते पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार दस वर्षीय बालक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सत्तावन चौहारा स्थित गांव सिकंदरपुर काकौड़ी के रास्ते पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार दस वर्षीय बालक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा गया। हालांकि पुलिस ने चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली समेत हिरासत में ले लिया है। मृतक बालक के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर काकौड़ी निवासी सुंदर प्रजापति ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे हैं। वह कैंटर चालक भी है। गुरुवार को गांव में उनके परिवार में शादी थी। वह परिवार के साथ गांव आए हुए थे। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे उनका दस वर्षीय पुत्र मन्नू सत्तावन चौराहे स्थित गांव के रास्ते पर साइकिल चला रहा था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव नूरपुर स्थित एक फार्म हाउस जा रहा था। आरोप है कि व्यक्ति ने उनके पुत्र की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनका पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र की मौत पर परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचें और चालक को ट्रैक्टर ट्रॉली समते हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक के पिता ने थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें