फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को दूर तक घसीटा, बाल-बाल बचा सवार

विज्ञापन
पिलखुवा खेड़ा गेट के सामने ट्रक के नीचे फंसी बाइक।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा गेट के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मारकर दूर तक घसीट दिया। गनीमत रही कि हादसे में बाइक सवार सड़क किनारे गिरकर बच गया, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

खैरपुर खैराबाद गांव निवासी अनमोल शर्मा बुधवार की रात गाजियाबाद से अपने गांव की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह खेड़ा गेट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क किनारे जा गिरे। इसके बाद ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। गनीमत रही कि बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बच गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान लोगाें की भीड़ जुट गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि सीसीटीवी के सहारे ट्रक की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ट्रक चालक की पहचान की जा रही है। तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें