फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छिजारसी नाले पर होगा छोटे पुल का निर्माण, सबली अंडरपास पर बनेगा नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 4.55 करोड़ रुपये से छिजारसी नाले पर छोटे पुल और सबली अंडरपास पर एक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा हरोड़ा कोठी गंदे नाले से खगोई रोड पर पुलिया व मार्ग का निर्माण होने से इन मार्गों से हर दिन गुजरने वाले सैकड़ों वाहन स्वामियों को राहत मिलेगी। विभाग द्वारा 2.77 करोड़ रुपये से सबली अंडरपास नंबर एक व दो से एनएच-09 पर सबली नाला तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसी माह अप्रैल में टेंडर प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद निर्माण शुरू कराया जाएगा। नाले का निर्माण होने से अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन



इसके अलावा 77.20 लाख रुपये से पिलखुवा चंडी मंदिर सिखेड़ा रोड पर छिजारसी ड्रेन पर मिनी पुल और 90.90 लाख रुपये से हरोड़ा कोठी गंदे नाला से खगोई रोड पर पुलिया और पहुंच मार्ग का निर्माण होगा।

अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि तीनों कार्यों को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बारिश से पहले कार्य को पूरा कराने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें