फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर कार सवार व्यापारियों से लाखों रुपये कीमत के कपड़े का सामान लूटने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र अंतर्गत नवादा शेखवान निकट इमामबाड़ा निवासी वसीम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उल्लेख किया है वह शाल, चादर समेत अन्य कपड़ों का कारोबार करता है। 25 अगस्त को वह व्यापारी वाहिद अली, महबूब अली के साथ अपनी कार में लगभग 25 लाख से अधिक का माल लादकर बरेली से दिल्ली बिक्री करने के लिए गए थे। वहां पर बाजार के व्यापारियों से माल के उचित दाम नहीं मिलने पर वह कार से सामान लादकर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर पहुंचे तो पीछे से आए कार सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर गाड़ी को रोक लिया।
इसी दौरान आरोपियों ने उनकी गाड़ी का सीशा तोड़कर उसमें रखा संपूर्ण माल को अपनी गाड़ी में लादकर लूट लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें