फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर व्यक्ति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव झंडा मुशर्रफपुर में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की लात-घूसों से पिटाई कर दी। इसमें व्यक्ति घायल हो गया। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी नन्हें ने बताया कि 20 फरवरी की शाम लगभग छह बजे वह अपने खेत पर सिंचाई कर रहे थे। इसी बीच गांव का ही राहुल, गुलशन व दीपक यहां आ गए। इस दौरान आरोपियों ने शराब पीने के लिए उनसे रुपये की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने गुस्सा होकर उनकी लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। इसमें वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर यहां से चले गए। उपचार करने में व्यस्त होने के कारण वह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं करा पाए थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर राहुल, गुलशन व दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें