फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: छत पर खेल रहे बच्चे पर झपटा बंदरों का झुंड, नीचे गिरने से पैर में हुआ फ्रेक्चर

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। धौलाना में बंदरों के झुंड से घबराकर आठ साल का बच्चा छत से कूद गया। इस कारण उसके पैर में फ्रेक्चर हो गया है। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया है। बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


धौलाना के बड़ा मोहल्ला निवासी सुंदर ने बताया कि उनका आठ वर्षीय पुत्र रोहित रविवार को अपने घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया। बंदर उसे काटने के लिए दौड़ पड़े तो घबराकर रोहित छत से नीचे कूद गया। ऊंचाई अधिक होने के कारण उसके पैर में फैक्चर हो गया और वह बेहोश हो गया।

परिजनों ने किसी तरह दौड़कर उसे उठाया। बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदरों का आतंक बहुत बढ़ गया है। घरों से बाहर निकलने पर बंदरों का झुंड लोगों को घेर लेता है। छतों पर जाना भी मुश्किल हो गया है। अब तक बंदर घरों के अंदर घुसकर चीजें लेकर जाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

कोट

मामला संज्ञान में आया है, इस प्रकरण में वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।मनोज सिंह, एसडीएम धौलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें