फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हापुड़ में जाम के कारण बच्ची की मौत: बाजार में 20 मिनट तक फंसी रही बाइक, उपचार न मिलने से गोद में तोड़ा दम

Wed, 25 Feb 2026 08:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

फूलगढ़ी में साप्ताहिक पैंठ के जाम में बाइक फंसने से सात साल की ईशा की उपचार के अभाव में मौत हो गई। उसे दौरा पड़ा था। परिजन पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
जाम में फंसने से चली गई ईशा की जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ जिले में बदहाल यातायात व्यवस्था को उजागर करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां हापुड़ नगर के मोहल्ला फूलगढ़ी में सड़क किनारे लगने वाले बाजार के चलत जाम में बाइक फंसने से सात साल की बच्ची की उपचार के अभाव में मौत हो गई। बच्ची को दौरा पड़ा था और उसे तुरंत उपचार की आवश्यकता थी, लेकिन जब तक परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुलंदशहर के गुलावठी निवासी सात वर्षीय ईशा पुत्री जान मोहम्मद हापुड़ के मोहल्ला फूलगढ़ी में अपनी नानी के यहां आई हुई थी। बुधवार की दोपहर को ईशा को अचानक दौरा पड़ा। पहले भी उसे दौरे पड़ते रहे हैं। दौरा पड़ने की जानकारी होने पर परिजन ईशा को बाइक पर ही लेकर अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन इस दौरान फूलगढ़ी में साप्ताहिक पैंठ लगी हुई थी। 

इस दौरान पूरी सड़क पर जाम लगा हुआ था। इस भयंकर जाम में बाइक फंस गई और करीब 20 मिनट तक बाइक को निकलने का रास्ता नहीं मिला। इस दौरान ईशा की हालत और बिगड़ती गई। परिजनों ने बताया कि जैसे-तैसे बाजार से बाइक निकालकर परिजन किशनगंज स्थित एक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

जाम के कारण बच्ची की मौत से आहत परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की भी। परिजनों की मांग थी कि इस स्थान से जाम हटवाया जाए, ताकि कोई और इसका शिकार न बन सके। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय बनाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संबंधित चौकी इंचार्ज को भी इस संबंध में निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें