फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर के पीछे खेत में गंभीर हालत में मिली पांच साल की बच्ची, अस्पताल में मौत; अनहोनी की आशंका

Fri, 02 Jan 2026 11:08 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज़ एजेंसी, सिकंदराबाद

सार

पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की शाम में उनकी पांच वर्षीय बेटी अचानक लापता हो गई। इसके बाद उन्होंने कॉलोनी के लोगों,  परिचितों के साथ बेटी की तलाश शुरू की। बेटी मकान के पीछे ही खेत में गंभीर हालत में पड़ी हुई मिली।
विज्ञापन
पांच साल की बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम एक छह वर्षीय मासूम बच्ची अपने घर के पीछे खेत में गंभीर हालत में पड़ी मिली, जिसको अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से फिरोजाबाद निवासी एक युवक औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करता है और यहां अपनी छह वर्षीय बेटी व परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। शुक्रवार शाम करीब छह बजे बच्ची अचानक घर के सामने से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, तो मासूम मकान के ठीक पीछे खेत में लहूलुहान और अचेत अवस्था में मिली। परिजन तुरंत उसे सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस मकान में पीड़ित परिवार रहता है, उसी में फैक्ट्री में काम करने वाले दो अन्य युवक भी किराए पर रहते हैं।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पकड़े जाने के समय नशे की हालत में थे। पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका जताई है, वहीं प्रारंभिक जांच में बच्ची के तीसरी मंजिल से गिरने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के अनुसार छह वर्षीय बच्ची तीसरी मंजिल से गिरी है, जिससे उसकी मौत हुई है। इस मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जो नशे की हालत में मिले हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है, चिकित्सक भी प्रारंभिक जांच में इस पर कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। - दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें