फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: स्वतंत्रता दिवस पर होगा क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर में 15 अगस्त को जिला खेल कार्यालय में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी अरुणा ने बताया कि क्रॉस कंट्री ओपन पुरुष वर्ग में पांच किलोमीटर और ओपन महिला वर्ग में तीन किलोमीटर की दौड़ होगी। दौड़ आनंद विहार आवासीय काॅलोनी से प्रारंभ होकर मुख्य विकास अधिकारी के आवास, बिजलीघर, सबली मंदिर मार्ग से होते हुए आनंद विहार आवासीय योजना पर समाप्त होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग 15 अगस्त की सुबह छह बजे तक आनंद विहार आवासीय कॉलोनी पहुंचकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें