फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बाथरुम में गैस गीजर चलाकर नहा रहे दंपती की दम घुटने से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शुक्रवार को होली खेलने के बाद गैस गीजर से नहा रहे नवीन गुप्ता (42) की दम घुटने से मौत हो गई। उन्हें बचाने पहुंची पत्नी कविता (39)भी बेहोश हो गईं। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुल्हैंडी पर्व पर दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, आस पड़ोस में भी शोक की लहर है।
विज्ञापन

मोहल्ला घोसियान निवासी नवीन गुप्ता तहसील परिसर में स्टांप वेंडर का काम करते थे। शुक्रवार की शाम होली खेलने के बाद नवीन घर पहुंचे और एलपीजी गीजर चलाकर नहाने के लिए बाथरुम में चले गए। होली खेलने के दौरान लगा रंग छुड़ाने में समय लगा, इस बीच उन्होंने गीजर चालू रखा। जिससे बाथरुम में गैस का गुबार बन गया। गैस से वह बेहोश होकर गिर गए। बाथरूम से उनके गिरने की आवाज सुनकर पत्नी कविता वहां पहुंची, तो वह भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गई। माता-पिता को बेहोश देखकर बच्चों ने शोर मचाया, तो आस-पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे, जो तुरंत ही दोनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे।
चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। दंपती की मौत की सूचना मिलते ही दोनों बच्चों के साथ ही आस-पड़ोस में शोक की लहर दौड़ गई। दंपती की मौत की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें