फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार का इनामी मुकेश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। शहर के बहुचर्चित नीरज शर्मा मर्डर केस के पांच हजार के इनामी आरोपी मुकेश को कोतवाली पुलिस ने चितौली मोड से मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है। इस मामले में नामजद एक आरोपी की पूर्व में पुलिस गिरफ्तारी कर चुकी है जबकि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 13 जुलाई को शहर की पॉश कालोनी देवलोक निवासी भागीरथ शर्मा के पुत्र प्रापर्टी डीलर नीरज शर्मा की घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली बरसाकर दिनदहाड़े हत्या कर दी थी। इस मामले में नीरज के पिता ने सात लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सूचना पर चितौली मोड से पुलिस ने जिला बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे की रामनगर कालोनी निवासी मुकेश शर्मा पुत्र रामौतार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। एसएचओ ने बताया कि गत दिनों उच्चाधिकारियों ने इस मर्डर केस में फरार चल रहे संजय, मुकेश, मंदीप, मोंटी, सचिन और विपिन पर पांच-पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। कुल मिलाकर अभी तक दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शेष पांच आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें