गढ़मुक्तेश्वर। सोमवार सुबह घर से लापता किशोर की हत्या कर उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर डाल दी गई। क्षत-विक्षत मिली लाश में सिर औ्र धड़ का अधिकतर हिस्सा गायब है। पुलिस इसे पुलिस इसे खुदकुशी या हादसा मान रही है जबकि सिर के न मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
सिंभावली के गांव सिखैड़ा मुरादाबाद निवासी दाताराम का बेटा अभिषेक (16) रात करीब 9 बजे घर से बाहर निकला था। काफी समय बाद जब अभिषेक घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह गांव के कुछ किसान खेतों पर काम करने जा रहे थे, तो गांव के बाहरी छोर के पास उन्हें रेलवे ट्रैक पर एक क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। मृतक की शिनाख्त दाताराम के लापता पुत्र अभिषेक के रूप में हुई। शव इस कदर कटा फटा हुआ था कि सिर समेत धड़ के ऊपर वाला हिस्सा काफी खोजबीन के बाद भी बरामद नहीं हो पाया। एसओ संजीव कुमार का कहना है कि किशोर ने खुदकुशी की है या वह लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया है।