फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस के नीचे आई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार स्कूली बस के नीचे आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि हादसे के बाद चालक बच्चों से भरी बस को छोड़ कर फरार हो गया। बस में मौजूद स्कूल के स्टाफ ने बच्चों को पीछे से आ रही दूसरी स्कूली बस में बिठाकर उनके घर भेजा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले गई और एफआईआर दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

हादसे दोपहर बाद खरखौदा और देहात थाना क्षेत्र के बॉर्डर पर गांव धीरखेड़ा के सामने हुआ। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव कनिया कल्याणपुर निवासी कृषक जितेंद्र (50) पुत्र श्यौराज शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर मेरठ की तरफ से आ रहा था। धीरखेड़ा गांव के सामने उसने स्कूली बस को ओवरटेक करने की कोशिश में वह बस के ही पहिए के नीचे आ गया। स्कूली बस उसे कुचलते हुए निकल गई। शोर मचने पर लोग जुटने लगे तो भीड़ देख चालक बस छोड़ कर फरार हो गया। उस वक्त बस में 22 बच्चे और स्कूल का स्टाफ मौजूद था। लोगों ने घायल अधेड़ को नगर के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरी ओर हादसे के बाद बस में मौजूद स्टाफ ने बच्चों को नीचे उतारा और पीछे से आ रही स्कूल की ही दूसरी बस में बिठाकर घर भेज दिया।

बस की टक्कर से ट्रॉली पलटी, चालक की मौत
गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे पर कुलड़ी गांव के पास शुक्रवार देर रात रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई, जिसमें दबकर टैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया, जिससे हाईवे पर आधा घंटा जाम लग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली लोहे के रिंग लेकर गाजियाबाद से गढ़ के गांव इनायतपुर जा रही थी। तभी हाईवे पर मुरादाबाद डिपो की रोडवेज बस ने पीछे से ट्रैक्टर ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में दबकर चालक बलबीर सिंह (50) पिता खचेड़ा सिंह निवासी नया गांव इनायतपुर की मौत हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर सवार एक और व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे से हाईवे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे को वनवे कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें