फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने की कटाई में तेजी न आने पर एडीएम भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीएम एसपी पटेल ने मेला स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गन्ने के कटान में तेजी न आने पर कड़ी नाराजगी जताई। लेखपाल, राजस्व टीम समेत शुगर मिल तथा गन्ना समिति कर्मियों को मौके पर बुलाकर कड़े दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने लापरवाही पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला पंचायत जेई आदेश कुमार का कहना है कि फसलों के कटान में तेजी लाने के लिए लेखपाल और राजस्व कर्मियों समेत शुगर मिल तथा गन्ना समिति कर्मियों की ड्यूटी लगाई हुई है। तहसीलदार भगत सिंह का कहना है कि मेला क्षेत्र में खड़ी गन्ने की फसल के कटान में तेजी प्रारंभ हो गई है, जिससे अगले दो दिनों के भीतर अस्थाई सड़कों के निर्माण समेत श्रद्धालुओं के पड़ाव के लिए उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें