हापुड़। शिक्षा विभाग की बिना अनुमति के गीतांजलि पब्लिक स्कूल में नर्सरी व केजी की कक्षाएं चलाई जा रही है। जांच के बाद नगर शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि पिछले दिनों मासूम को थप्पड़ मारने के मामले की जांच के दौरान नगर शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार ने स्कूल के मान्यता संबंधी कागजों की गहनता से जांच की तो पता चला कि स्कूल में केजी व नर्सरी की कक्षाएं चलाने की अनुमति नहीं है। इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को नोटिस जारी किया गया। लेकिन संतोषजनक जवाब नहंी मिला। नगर शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इसीलिए स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
क्या कहते हैं स्कूल मालिक
गीतांजलि पब्लिक स्कूल के मालिक रजत का कहना है कि जितनी कक्षाएं चलाई जा रही है। इसकी शिक्षा विभाग से अनुमति ली गई है। इस संबंध में नगर शिक्षा अधिकारी को अवगत करा दिया गया है।